मार्केट रिसर्च फर्म रेडसीर स्ट्रेटेजी कंसल्टेंट्स (Redseer Strategy Consultants) ने बुधवार को कहा कि पिछले साल के मुकाबले IPL 2023 के सीजन के दौरान फैंटेसी स्पोर्ट्स सेगमेंट (Fantasy Sports Segment) का रेवेन्यू 30-35 प्रतिशत बढ़कर 2,900-3,100 करोड़ रुपए होने की उम्मीद है। डेटा अनुमान बताते हैं कि गेमिंग प्लेटफॉर्म पर 6.5 से 7 करोड़ यूजर्स के लेनदेन करने की उम्मीद है। रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स, पार्टनर, उज्जवल चौधरी ने कहा कि ज्यादा मार्केटिंग खर्च के साथ फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म के बारे में बड़ी जागरूकता आई है।
