रिलायंस रिटेल ने ओमनी-चैनल ब्यूटी रिटेल प्लेटफॉर्म 'Tira' लॉन्च किया, जानिए क्या है खास

टीरा सौंदर्य से संबंधित हर चीज उपलब्ध होगी। यहां देश और दुनिया के सर्वोत्तम ब्रांड उपलब्ध होंगे। यहां पर व्यक्तिगत अनुभव और टेक्नोल़ॉजी के जरिए ग्राहकों को उनकी मनपसंद चीज उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में आगे कहा है कि Tira की लॉन्चिंग रिलायंस रिटेल के भारतीय ग्राहकों को विभिन्न रिटेल प्लेटफॉर्मों के जरिए हाई क्वालिटी प्रोडक्ट के पहुंचाने के लिए लक्ष्य के तहत की गई है

अपडेटेड Apr 05, 2023 पर 6:20 PM
Story continues below Advertisement
Tira की लॉन्चिंग रिलायंस रिटेल के भारतीय ग्राहकों को विभिन्न रिटेल प्लेटफॉर्मों के जरिए हाई क्वालिटी प्रोडक्ट के पहुंचाने के लिए लक्ष्य के तहत की गई है

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने 5 अप्रैल को बताया है कि उसने एक ओमनी-चैनल ब्यूटी रिटेल प्लेटफॉर्म Tira(टीरा) को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड रिलायंस इंडस्ट्रीज लि.की सभी रिटेल कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है। Tira एक ऐसा ओमनी-चैनल ब्यूटी रिटेल प्लेटफॉर्म है जिस पर देश के ग्राहक अपनी पसंद के ब्यूटी ब्रैंड्स की आसानी से खरीदारी कर सकेंगे।

रिलायंस रिटेल ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड ड्राइव में टीरा ऐप और वेबसाइट लॉन्च करने और अपने फ्लैगशिप टीरा स्टोर खोलने का भी ऐलान किया है। इस गजब के स्टोर में नए से नए ब्यूटी टेक टूल्स जैसे कि कस्टमाइज्ड लुक के लिए वर्चुअल ट्राय-ऑन और एक स्किन एनालाइजर होगा, जो उपभोक्ताओं को उनकी जरूरतों के आधार पर खरीदारी करने के फैसले लेने में मदद करेगा।

 टीरा सौंदर्य से संबंधित हर चीज उपलब्ध होगी


कंपनी के मुताबिक, टीरा सौंदर्य से संबंधित हर चीज उपलब्ध होगी। यहां देश और दुनिया के सर्वोत्तम ब्रांड उपलब्ध होंगे। यहां पर व्यक्तिगत अनुभव और टेक्नोल़ॉजी के जरिए ग्राहकों को उनकी मनपसंद चीज उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में आगे कहा है कि Tira की लॉन्चिंग रिलायंस रिटेल के भारतीय ग्राहकों को विभिन्न रिटेल प्लेटफॉर्मों के जरिए हाई क्वालिटी प्रोडक्ट के पहुंचाने के लिए लक्ष्य के तहत की गई है।

रिलांयस रिटेल वेंचर की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि Tira का लक्ष्य ब्यूटी इंडस्ट्री की तमाम रूढ़ियों को तोड़कर सभी ग्राहकों को उनकी पंसद के हर तरह के उत्पाद किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराना है। ईशा अंबानी ने आगे कहा कि वे भारतीय ग्राहकों के लिए Tira की लॉन्चिंग करके काफी उत्साहित महसूस कर रही हैं।

Taking stock: बाजार में लगातार चौथे दिन रही तेजी, जानिए 6 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

भारत के 100 शहरों में Tire स्टोर खोलने का प्लान

कंपनी का प्लान भारत के 100 शहरों में Tire स्टोर खोलने का है। लोकेशन के हिसाब इन स्टोर्स के फॉर्मेट को बदला भी किया जा सकता है। जियो वर्ल्ड ड्राइव में स्थित Tira स्टोर 4300 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इस स्टोर को लंदन स्थित इनोवेशन स्टूडियो डलजील एंड पॉ द्वारा डिजाइन किया गया है।

 

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।