Get App

Fino Payments की कमजोर शुरुआत, BSE पर इश्यू प्राइस से 5% नीचे 548 रुपए पर खुला शेयर

Fino Payments का इश्यू 28 अक्टूबर को खुला और 2 नवंबर को बंद हुआ था, IPO सिर्फ 2.03 गुना सब्सक्राइब हो पाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2021 पर 11:03 AM
Fino Payments की कमजोर शुरुआत, BSE पर इश्यू प्राइस से 5% नीचे 548 रुपए पर खुला शेयर
Fino payment stock listing

Fino Payments Bank: शेयर बाजार में Fino Payments Bank की एंट्री बहुत कमजोर रही है। इसके शेयर 12 नवंबर को अपने इश्यू प्राइस से 5% नीचे 548 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। BSE पर Fino Payments Bank के शेयरों की लिस्टिंग 548 रुपए पर और NSE पर 544.35 रुपए पर हुई है।

फिनटेक कंपनी Fino Payments Bank का IPO 28 अक्टूबर को खुला और 2 नवंबर को बंद हुआ था। कंपनी की इश्यू कुल 2.03 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 1.65 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 5.92 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा सिर्फ 21% भरा था जबकि कर्मचारियों के हिस्से में 93% ही बुकिंग हो पाई थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें