दिवालिया हो चुकी एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) के भविष्य पर आज फैसला होगा। नुस्ली वाडिया (Nusli Wadia) की गो फर्स्ट के भविष्य को लेकर आज लेंडर्स की बैठक है। लेंडर्स इसके लिक्विडेशन यानी संपत्तियों की बिक्री के प्रस्ताव पर विचार करेंगे। इसके अलावा एक और प्रस्ताव पर चर्चा होगी कि गो फर्स्ट के एसेट्स के इच्छुक खरीदारों पर भी चर्चा होगी। सीएनबीसी-टीवी18 ने 4 जनवरी को सूत्रों के हवाले से जानकारी दी थी कि कि गो फर्स्ट के क्रेडिटर्स की कमेटी इस विमानन कंपनी के लिए एक्सप्रेशंस ऑफ इंटेरेस्ट (EoI) दाखिल करने की डेडलाइन बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी।
