Google की इंडिया पॉलिसी हेड अर्चना गुलाटी ने दिया इस्तीफा, जानिए डिटेल

अर्चना गुलाटी का यह इस्तीफा ऐसे समय में समय गूगल के खिलाफ दो मामलों में कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) का फैसला आने वाला है

अपडेटेड Sep 26, 2022 पर 9:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गूगल से पहले अर्चना गुलाटी केंद्र सरकार के थिंक-टैंक नीति आयोग में काम करती थीं

दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी गूगल (Google) की इंडिया पब्लिक पॉलिसी हेड, अर्चाना गुलाटी (Archana Gulati) ने इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। अर्चना गुलाटी का यह इस्तीफा ऐसे समय में समय गूगल के खिलाफ दो मामलों में कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) का फैसला आने वाला है।

अर्चना गुलाटी के इस्तीफे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। गुलाटी इससे पहले केंद्र सरकार के थिंक-टैंक कहे जाने वाले नीति आयोग में काम करती थीं। खबर लिखे जाने तक गूगल की इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

Google भारत में कई अविश्वास के मामलों और टेक सेक्टर से जुड़े सख्त नियमों का सामना कर रहा है। CCI इस समय स्मार्ट टीवी मार्केट में गूगल के कारोबार करने के तरीके, इसके Android ऑपरेटिंग सिस्टम और साथ ही इसके इन-ऐप पेमेंट सिस्टम को देख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के खिलाफ कम से दो मामलों में CCI फैसला सुनाने के करीब है।


यह भी पढ़ें- सप्ताह के पहले ही दिन निवेशकों के 6.5 लाख करोड़ रुपये डूबे, लगातार चौथे दिन धड़ाम हुआ शेयर बाजार

भारत, गूगल के लिए प्रमुख बाजारों में से एक हैं। अर्चना गुलाटी यहां इसकी पब्लिक पॉलिसी के अधिकारियों की एक टीम की अगुआई करती थीं, जो भारत में कंपनी के लिए विभिन्न नियामक प्रभावों को देखता है।

गूगल में आने से पहले वह लंबे समय तक भारत सरकार की कर्मचारी थीं। मार्च 2021 तक नीति आयोग में वह डिजिटल कम्युनिकेशंस की ज्वाइंट सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रही थीं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, इससे पहले वह 2014 से 2016 के बीच, कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के मर्जर एंड एक्विजिशन डिपार्टमेंट में सीनियर ऑफिशियल के रूप में सेवाएं दे रही थीं।

गूगल सहित कई बड़ी टेक कंपनियों ने हाल में भारत सरकार के कई पूर्व-अधिकारियों को हायर किया है। दरअसल टेक कंपनियां इस समय केंद्र सरकार कड़े डेटा और प्राइवेसी नियमों के साथ-साथ CCI की जांच का भी सामना कर रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।