Get App

Google की इंडिया पॉलिसी हेड अर्चना गुलाटी ने दिया इस्तीफा, जानिए डिटेल

अर्चना गुलाटी का यह इस्तीफा ऐसे समय में समय गूगल के खिलाफ दो मामलों में कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) का फैसला आने वाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2022 पर 9:46 PM
Google की इंडिया पॉलिसी हेड अर्चना गुलाटी ने दिया इस्तीफा, जानिए डिटेल
गूगल से पहले अर्चना गुलाटी केंद्र सरकार के थिंक-टैंक नीति आयोग में काम करती थीं

दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी गूगल (Google) की इंडिया पब्लिक पॉलिसी हेड, अर्चाना गुलाटी (Archana Gulati) ने इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। अर्चना गुलाटी का यह इस्तीफा ऐसे समय में समय गूगल के खिलाफ दो मामलों में कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) का फैसला आने वाला है।

अर्चना गुलाटी के इस्तीफे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। गुलाटी इससे पहले केंद्र सरकार के थिंक-टैंक कहे जाने वाले नीति आयोग में काम करती थीं। खबर लिखे जाने तक गूगल की इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

Google भारत में कई अविश्वास के मामलों और टेक सेक्टर से जुड़े सख्त नियमों का सामना कर रहा है। CCI इस समय स्मार्ट टीवी मार्केट में गूगल के कारोबार करने के तरीके, इसके Android ऑपरेटिंग सिस्टम और साथ ही इसके इन-ऐप पेमेंट सिस्टम को देख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के खिलाफ कम से दो मामलों में CCI फैसला सुनाने के करीब है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें