Credit Cards

गोपीचंद हिंदुजा फिर से बने ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्ति, कौन हैं ये और कितनी है संपत्ति?

Gopichand Hinduja: गोपीचंद हिंदुजा और उनका परिवार 2025 में भी ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष पर है। गोपीचंद हिंदुजा, बहुराष्ट्रीय ग्रुप हिंदुजा समूह के चेयरमैन हैं। उनके नेतृत्व में, समूह ने गल्फ ऑयल और अशोक लीलैंड का अधिग्रहण किया

अपडेटेड May 18, 2025 पर 5:15 PM
Story continues below Advertisement
35.304 बिलियन ब्रिटिश पाउंड की संपत्ति के साथ गोपीचंद हिंदुजा ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्ति हैं

Gopichand Hinduja: गोपीचंद हिंदुजा और उनका परिवार 35.304 बिलियन ब्रिटिश पाउंड (33,67,948.64 करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति के साथ ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवार है। वहीं डेविड और साइमन रूबेन परिवार दूसरे स्थान पर है। दोनों के बीच का अंतर 8.42 बिलियन ब्रिटिश पाउंड (8,042 करोड़ रुपये) का है। संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2025 ने इस जानकारी को प्रकाशित किया है। दिलचस्प बात ये है कि गोपी हिंदुजा और उनका परिवार 1.89 ब्रिटिश पाउंड की कुल संपत्ति में गिरावट के बावजूद भी ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों का खिताब अपने पास बरकरार रखे हुए है।

गोपीचंद हिंदुजा कौन हैं?

गोपीचंद हिंदुजा, बहुराष्ट्रीय ग्रुप हिंदुजा समूह के चेयरमैन हैं। इस ग्रुप का कारोबार ट्रक, लुब्रिकेंट बैंकिंग और केबल टेलीविजन जैसे उद्योगों में फैला हुआ है। मई 2023 में अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा की मृत्यु के बाद गोपीचंद चेयरमैन की भूमिका में आए। हिंदुजा परिवार के पास लंदन में महत्वपूर्ण रियल एस्टेट होल्डिंग्स हैं, जिसमें व्हाइटहॉल में ऐतिहासिक ओल्ड वॉर ऑफिस बिल्डिंग में स्थित रैफल्स लंदन होटल भी शामिल है।

हिंदुजा ग्रुप की वेबसाइट के अनुसार, 1959 में मुंबई के जय हिंद कॉलेज से स्नातक करने वाले गोपीचंद को यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर से मानद डॉक्टरेट ऑफ लॉ और लंदन के रिचमंड कॉलेज से मानद डॉक्टरेट ऑफ इकोनॉमिक्स की उपाधि मिली। गोपीचंद लंदन में रहते हैं, जबकि उनके छोटे भाई प्रकाश मोनाको में रहते हैं और उनके सबसे छोटे भाई अशोक मुंबई से भारत में उनके कारोबार का प्रबंधन करते हैं।

आपको बता दें कि गोपीचंद हिंदुजा के नेतृत्व में, समूह ने 1984 में गल्फ ऑयल का अधिग्रहण किया और तीन साल बाद अशोक लीलैंड का अधिग्रहण किया, जो भारत में पहला महत्वपूर्ण NRI-नेतृत्व वाला निवेश था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।