GST Council Meeting: जीएसटी काउसिंल की बैठक अगले महीने सितंबर के पहले हाफ में यानी शुरुआती दो हफ्ते में हो सकती है। यह बैठक 8 और 9 सितंबर को हो सकती है। यह बैठक किस तारीख को होगी, इसे लेकर अभी कुछ पक्का हुआ नहीं है क्योंकि काउंसिल इन तारीखों पर राज्यों की मंजूरी लेने की कोशिश में जुटी है। इस बैठक में आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस (Infosys) और विदेशी विमानन कंपनियों को जारी हालिया नोटिस समेत कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में जीएसटी काउंसिल विदेशी शिपिंग लाइन के उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा करेगी। इस अलावा बैठक में रेट रेश्नलाइजेशन पर भी चर्चा होगी।
