Happy Birthday Ratan Tata: देश के हर घर में है टाटा, जानें क्या-क्या बनाता है रतन टाटा का ग्रुप

भारत के दिग्गज कारोबारियों की गिनती में शुमार रतन टाटा (Ratan Tata) का आज जन्मदिन है

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 7:25 PM
Happy Birthday Ratan Tata: देश के हर घर में है टाटा, जानें क्या-क्या बनाता है रतन टाटा का ग्रुप

Happy Birthday Ratan Tata: भारत के दिग्गज कारोबारियों की गिनती में शुमार रतन टाटा (Ratan Tata) का आज जन्मदिन है। 84 साल के रतन टाटा बहुत बड़े कारोबारी होने के साथ अपनी सादगी के लिए मशहूर हैं। वह चाहे स्ट्रीट डॉग्स के लिए हो या बीमार कर्मचारी को मुंबई से पुणे देखने की जाने की बात हो या नए कारोबारियों स्टार्टअप को कैपिटल देने की बाती हो, रतन टाटा ने सभी को अच्छा और बड़ा करने के लिए प्रेरित किया है। रतन टाटा ने 1990 से 2012 तक टाटा ग्रुप की कमान संभाली और पूरे ग्रुप को नई ऊंचाई पर लेकर गए।

टाटा ग्रुप को मिली एयर इंडिया

रतन टाटा का टाटा ग्रुप आज के समय में देश के हर घर में है। टाटा ग्रुप नमक से लेकर कार बनाने तक का काम करता है। अभी हाल में ही एयर इंडिया टाटा ग्रुप के हाथों में फिर से आ गई है। साथ ही प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी डिफेंस डील रतन टाटा को मिल गई है। भारत सरकार ने 56 ‘सी-295’ परिवहन विमानों की खरीद के लिए स्पेन की ‘एयरबस डिफेंस एंड स्पेस’ (Airbus Defence & Space) के साथ करीब 21,000 करोड़ रुपये के सौदा किया है। इस सौदे के तहत एयरबस डिफेंस एंड स्पेस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TAASL) मिलकर सी-295 सैन्य वाहन विमान बनाएगी।


हर घर में टाटा ग्रुप

टाटा ग्रुप चाय पत्ती से लेकर ज्वैलरी बनाने तक का काम करता है। टाटा की कंपनियों में टाटा केमिकल्स, टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स, वोल्टास, टाइटन, इन्फिनिटी रिटेल का क्रोमा ब्रांड, ट्रेंट शामिल है। ट्रेंट के प्रमुख ब्रांड्स में वेस्टसाइड, जूडियो, लैंडमार्क शामिल हैं। तनिष्क, टाइटन का ज्वैलरी ब्रांड है। टाइटन घड़ियों का भी ब्रांड है। टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के तहत टाटा टी, टाटा नमक, टाटा संपन्न ब्रांड आते हैं। टाटा नमक, चाय, कॉफी, दाल, मसाले, रेडी ट ईट फूड, पानी आदि सभी सेगमेंट में है।

इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी

आईटी सर्विसेज में टाटा समूह, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नाम से काम करती है। स्टारबक्स के साथ मिलकर कंपनी टाटा स्टारबक्स नामक जॉइंट वेंचर चलाती है। टाटा स्टील ऑटोमोटिव स्टील, एग्रीकल्चरल स्टील, कंस्ट्रक्शन स्टील, हैंड टूल्स, स्टील पाइप्स, रॉ मैटेरियल्स, फेरो अलॉयज, बियरिंग्स, प्रिसीजन ट्यूब्स आदि प्रोडक्ट बनाती है। टाटा मोटर्स को हर कोई जानता है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स से लेकर कमर्शियल व्हीकल्स और डिफेंस व्हीकल्स तक बनाती है। टाटा होटल इंडस्ट्री में भी है। ताज होटल टाटा ग्रुप के ही होटल्स हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।