नटराजन चंद्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran) ने 21 फरवरी को टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन के रूप में पांच साल का अपना पहला कार्यकाल पूरा कर लिया। इस महीने की शुरुआत में उन्हें दोबारा टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया। उनका दूसरा कार्यकाल भी पांच साल का होगा। टाटा संस के चेयरमैन के रूप में चंद्रा का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है।
