IT सेक्टर से अच्छी खबर नहीं आ रही है। इंडिया की पांच सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से दो में जून तिमाही में एंप्लॉयीज की संख्या में 11,000 कमी आई है। यह आईटी कंपनियों की सुस्त पड़ती ग्रोथ का संकेत है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS की एंप्लॉयीज की संख्या में शुद्ध रूप से सिर्फ 523 का इजाफा हुआ। लेकिन, Wipro और HCL Tech के एंप्लॉयीज की संख्या में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जून तिमाही में विप्रो के एंप्लॉयीज की संख्या में 8,812 की कमी आई। एचसीएल टेक के एंप्लॉयीज की संख्या 2,506 घट गई।
