HCL Tech में जल्द बढ़ने वाली है सैलरी, लेकिन इन एंप्लॉयीज को नहीं मिलेगा फायदा

HCL Tech चुनौतीपूर्ण और अनिश्चितता भरे कारोबारी माहौल का सामना कर रही है। सीनियर लेवल की सैलरी कंपनी के वेतन बिल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अधिकांश कर्मचारियों को उनके निर्धारित वैरिएबल पे अमाउंट का लगभग 85 प्रतिशत प्राप्त होगा। क्वार्टरली वैरिएबल पे व्यक्ति की सालाना सैलरी का 3 प्रतिशत है। जुलाई-सितंबर ​तिमाही में HCL Tech की आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 26,672 करोड़ रुपये रही है

अपडेटेड Oct 13, 2023 पर 8:34 AM
HCL Tech के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

एक तिमाही से अधिक वक्त तक टालने के बाद HCL Tech, FY24 के लिए अपनी वेज रिव्यूइंग प्रोसेस शुरू करने जा रही है। कंपनी के चीफ पीपुल ऑफिसर रामचंद्रन सुंदरराजन ने 12 अक्टूबर को कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2) ​के वित्तीय नतीजे जारी करने के दौरान यह बात कही। हालांकि कंपनी की ओर से यह भी कहा गया है कि वेतन वृद्धि केवल जूनियर एंप्लॉयीज के लिए ही रहेगी। मिड और सीनियर मैनेजमेंट लेवल के एंप्लॉयीज की सैलरी वित्त वर्ष 2023-24 में नहीं बढ़ाई जाएगी। इसकी वजह है कि कंपनी चुनौतीपूर्ण और अनिश्चितता भरे कारोबारी माहौल का सामना कर रही है।

सीनियर लेवल की सैलरी कंपनी के वेतन बिल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सुंदरराजन ने कहा कि कंपनी ने पे रिवीजन को एक तिमाही के लिए टाल दिया था। अब हम इस तिमाही, अक्टूबर से पे रिवीजन पर आगे बढ़ेंगे। मिड और सीनियर लेवल मैनेजमेंट के लिए FY24 में वेतन वृद्धि नहीं होगी। लेकिन हमारे 90 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए, हम पे रिवीजन करेंगे।

कितना मिलेगा वैरिएबल पे


जहां तक वैरिएबल पेआउट की बात है तो इसे लेकर सुंदरराजन ने कहा कि अधिकांश कर्मचारियों को उनके निर्धारित वैरिएबल पे अमाउंट का लगभग 85 प्रतिशत प्राप्त होगा। क्वार्टरली वैरिएबल पे व्यक्ति की सालाना सैलरी का 3 प्रतिशत है। इस तिमाही में सभी कर्मचारियों को क्वार्टरली वैरिएबल पे मिलेगा। उनमें से अधिकांश को वैरिएबल पे का 85 प्रतिशत मिलना चाहिए।

Niva Bupa जुटाने वाली है ₹800 करोड़, ये कंपनियां लगाने जा रहीं पैसा

Q2 में मुनाफा 10% बढ़ा

FY24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में HCL Tech का कंसोलिडेटेड मुनाफा 9.92 प्रतिशत बढ़कर 3,833 रुपये रहा। अप्रैल-जून तिमाही में यह 3,534 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर ​तिमाही में HCL Tech की आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 26,672 करोड़ रुपये रही है। जून तिमाही में यह 26,296 करोड़ रुपये थी। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।