एक तिमाही से अधिक वक्त तक टालने के बाद HCL Tech, FY24 के लिए अपनी वेज रिव्यूइंग प्रोसेस शुरू करने जा रही है। कंपनी के चीफ पीपुल ऑफिसर रामचंद्रन सुंदरराजन ने 12 अक्टूबर को कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2) के वित्तीय नतीजे जारी करने के दौरान यह बात कही। हालांकि कंपनी की ओर से यह भी कहा गया है कि वेतन वृद्धि केवल जूनियर एंप्लॉयीज के लिए ही रहेगी। मिड और सीनियर मैनेजमेंट लेवल के एंप्लॉयीज की सैलरी वित्त वर्ष 2023-24 में नहीं बढ़ाई जाएगी। इसकी वजह है कि कंपनी चुनौतीपूर्ण और अनिश्चितता भरे कारोबारी माहौल का सामना कर रही है।
