HDFC Bank Q3 update: अक्टूबर-दिसंबर में एडवांस 62.4% बढ़े, जमा में 28% की वृद्धि

HDFC Bank ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि डॉमेस्टिक रिटेल लोन Q3 में पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 111 प्रतिशत बढ़ गए। रिटेल CASA में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 5 जनवरी को HDFC Bank का शेयर अपने पिछले बंद भाव के आसपास ही कारोबार कर रहा है। HDFC Bank का मार्केट कैप बीएसई के डेटा के मुताबिक 12,70,298.62 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Jan 05, 2024 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Limited का 1 जुलाई 2023 को HDFC Bank में विलय हो गया।

प्राइवेट क्षेत्र के HDFC Bank ने 5 जनवरी को वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी किया। इसके मुताबिक, बैंक के ग्रॉस एडवांसेज में तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 62.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और ये 24.69 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए। तिमाही आधार पर यह 4.9 प्रतिशत की वृद्धि है। बैंक ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि डॉमेस्टिक रिटेल लोन Q3 में पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 111 प्रतिशत बढ़ गए। कॉरपोरेट और अन्य होलसेल लोन (पूर्ववर्ती HDFC लिमिटेड के नॉन-इंडीविजुअल लोन छोड़कर) में सालाना आधार पर लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Q3 में HDFC Bank की जमा राशि 27.7 प्रतिशत बढ़ी और 31 दिसंबर 2023 तक 22.14 लाख करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले साल 17.33 लाख करोड़ रुपये थी। बैंक ने कहा है कि 31 दिसंबर 2023 को समाप्त अवधि के आंकड़े पूर्ववर्ती HDFC Limited के परिचालन को शामिल करते हैं, जिसका 1 जुलाई 2023 को HDFC Bank में विलय हो गया।

CASA डिपॉजिट्स का आंकड़ा


HDFC Bank के करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट (CASA) डिपॉजिट्स 31 दिसंबर 2023 तक सालाना आधर पर 9.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 8.35 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गए। दिसंबर 2022 में इनका आंकड़ा 7.63 लाख करोड़ रुपये का था। रिटेल CASA में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इन 5 मल्टीबैगर शेयरों पर रखें नजर, माइक्रोकैप से छलांग लगाकर अब बन गए हैं मिडकैप स्टॉक्स

शेयर में कितना उतार-चढ़ाव

5 जनवरी को HDFC Bank का शेयर अपने पिछले बंद भाव के आसपास ही कारोबार कर रहा है। बीएसई पर शेयर सुबह पिछले बंद भाव 1690.10 रुपये से 1 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था, वहीं दोपहर में यह 1 प्रतिशत नीचे चला गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर लगभग फ्लैट रहकर 1682.50 रुपये पर सेटल हुआ। HDFC Bank का मार्केट कैप बीएसई के डेटा के मुताबिक 12,70,298.62 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।