Get App

फाइनेंशियल ईयर 2023 में 9.50 करोड़ से भी ज्यादा रही Axis Bank के CEO की सैलरी

फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में एक्सिस बैंक के MD और CEO अमिताभ चौधरी का सालाना सैलरी पैकेज 9.75 करोड़ रुपये रहा। बैंक की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, चौधरी के पैकेज में 4.4 करोड़ रुपये की बैसिक सैलरी, 1.4 करोड़ की सुविधाएं और पिछले वर्षों के वैरिएबल पे शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2023 पर 10:32 PM
फाइनेंशियल ईयर 2023 में 9.50 करोड़ से भी ज्यादा रही Axis Bank के CEO की सैलरी
पिछले तीन फाइनेंशियल ईयर में चौधरी की सालाना सैलरी 7.62 करोड़ रुपये थी।

फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में एक्सिस बैंक (Axis Bank) के MD और CEO अमिताभ चौधरी का सालाना सैलरी पैकेज 9.75 करोड़ रुपये रहा। बैंक की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, चौधरी के पैकेज में 4.4 करोड़ रुपये की बैसिक सैलरी, 1.4 करोड़ की सुविधाएं और पिछले वर्षों के वैरिएबल पे शामिल हैं।

पिछले तीन फाइनेंशियल ईयर में चौधरी की सालाना सैलरी 7.62 करोड़ रुपये थी। पिछले वित्त वर्ष में एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव आनंद का सालाना पैकेज 6.4 करोड़ रुपये रहा, जिसमें बैसिक सैलरी 2.9 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा, 34.3 लाख की अतिरिक्त सुविधाएं और वैरिएबल पे आदि शामिल थे।

अतिरिक्त सुविधाओं में घर, बिजली, पानी, फर्नीचर, क्लब फीस, पर्सनल एक्सिडेंट इंश्योरेंस, लोन, कार और फोन, मेडिकल रीइंबर्समेंट, यात्रा और ठहरने से जुड़े भत्ते आदि शामिल हैं। एक्सिस बैंक के मुताबिक, आनंद और चौधरी, दोनों को फाइनेंशिय ईयर 2022 के लिए 369,014 और 248,783 स्टॉक ऑप्शन दिए गए, जिसके लिए रिजर्व बैंक (RBI) से फाइनेंशियल ईयर 2023 में मंजूरी मिली। स्टॉक ऑप्शन 725.90 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से दिए गए।

Axis Bank ने रिवाइज की FD पर ब्याज दरें, चेक करें लेटेस्ट रेट

अगर तुलनात्मक तरीके से बात करें, तो HDFC बैंक के MD और CEO शशिधर जगदीशन को फाइनेंशियल ईयर 2022-24 में सालाना पैकेज के तौर पर 10.5 करोड़ रुपये मिले। HDFC बैंक की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2022 में जगदीशन की सैलरी 6.51 करोड़ रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें