Credit Cards

Hexaware हायर करने वाली है 8000 तक कर्मचारी, भारत से 4000 लोगों को वर्कफोर्स में करेगी एड

Hexaware Technologies का हेडक्वार्टर नवी मुंबई में है। कंपनी के 16 देशों में 45 से अधिक कार्यालय हैं। कंपनी में फिलहाल लगभग 30,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी भारत, अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, पोलैंड और ब्रिटेन में स्थित अपने केंद्रों में भर्ती के लिए अभियान चलाएगी। अमेरिका में, Hexaware मैकलीन, शिकागो, डलास, इसेलिन और रेस्टन में भर्ती करेगी

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 8:41 AM
Story continues below Advertisement
भारत में भर्ती हैदराबाद, नोएडा, कोयंबटूर, देहरादून और बेंगलुरु सहित कई स्थानों के लिए की जाएगी।

Hexaware Technologies Hiring: आईटी कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलोजिज इस साल अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में 6,000 से लेकर 8,000 तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। इनमें से करीब 4,000 कर्मचारियों की भर्ती भारत में की जाएगी। हेक्सावेयर ने एक बयान में कहा कि कंपनी में फिलहाल लगभग 30,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। हेक्सावेयर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल हेड (टैलेंट सप्लाई चेन) राजेश बालसुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘हम वैश्विक स्तर पर 6,000-8,000 कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रहे हैं। इसमें से लगभग 4,000 कर्मचारी भारत से आएंगे।’’

कंपनी भारत, अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, पोलैंड और ब्रिटेन में स्थित अपने केंद्रों में भर्ती के लिए अभियान चलाएगी। भारत में भर्ती हैदराबाद, नोएडा, कोयंबटूर, देहरादून और बेंगलुरु सहित कई स्थानों के लिए की जाएगी। हेक्सावेयर का हेडक्वार्टर नवी मुंबई में है। कंपनी के 16 देशों में 45 से अधिक कार्यालय हैं।

इन जगहों पर भी चलाया जाएगा भर्ती अभियान


टैलेंटेड प्रोफेशनल्स को आकर्षित करने के लिए हेक्सावेयर अहमदाबाद, इंदौर, पुणे, मुंबई, चेन्नई, देहरादून, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में भी भर्ती अभियान चलाएगी। अमेरिका में, कंपनी मैकलीन, शिकागो, डलास, इसेलिन और रेस्टन में भर्ती करेगी। बयान में कहा गया है कि हेक्सावेयर पोलैंड और यूके में भी विशिष्ट भूमिकाओं को टारगेट करेगी।

Unacademy ने फिर की छंटनी

इस बीच एडटेक स्टार्टअप अनएकेडमी ने अपने 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने यह छंटनी प्रोडक्ट, मार्केटिंग और सेल्स डिपार्टमेंट्स में की है। सूत्रों ने बताया कि एडटेक स्टार्टअप के लिए मुश्किल फंडिंग माहौल के बीच अनएकेडमी ने यह निर्णय लिया है। निकाले गए लोगों में से 100 लोग मार्केटिंग, बिजनेस और प्रोडक्ट जैसे कोर फंक्शन से हैं, जबकि बाकी सेल्स से हैं। सॉफ्टबैंक के निवेश वाली एडटेक फर्म ने पिछले एक साल में कई राउंड की छंटनी की है। इस बारे में और पढ़ें इस खबर में...  Unacademy Layoffs: अनएकेडमी ने 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानिए क्या है वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।