Get App

Hexaware हायर करने वाली है 8000 तक कर्मचारी, भारत से 4000 लोगों को वर्कफोर्स में करेगी एड

Hexaware Technologies का हेडक्वार्टर नवी मुंबई में है। कंपनी के 16 देशों में 45 से अधिक कार्यालय हैं। कंपनी में फिलहाल लगभग 30,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी भारत, अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, पोलैंड और ब्रिटेन में स्थित अपने केंद्रों में भर्ती के लिए अभियान चलाएगी। अमेरिका में, Hexaware मैकलीन, शिकागो, डलास, इसेलिन और रेस्टन में भर्ती करेगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 8:41 AM
Hexaware हायर करने वाली है 8000 तक कर्मचारी, भारत से 4000 लोगों को वर्कफोर्स में करेगी एड
भारत में भर्ती हैदराबाद, नोएडा, कोयंबटूर, देहरादून और बेंगलुरु सहित कई स्थानों के लिए की जाएगी।

Hexaware Technologies Hiring: आईटी कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलोजिज इस साल अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में 6,000 से लेकर 8,000 तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। इनमें से करीब 4,000 कर्मचारियों की भर्ती भारत में की जाएगी। हेक्सावेयर ने एक बयान में कहा कि कंपनी में फिलहाल लगभग 30,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। हेक्सावेयर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल हेड (टैलेंट सप्लाई चेन) राजेश बालसुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘हम वैश्विक स्तर पर 6,000-8,000 कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रहे हैं। इसमें से लगभग 4,000 कर्मचारी भारत से आएंगे।’’

कंपनी भारत, अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, पोलैंड और ब्रिटेन में स्थित अपने केंद्रों में भर्ती के लिए अभियान चलाएगी। भारत में भर्ती हैदराबाद, नोएडा, कोयंबटूर, देहरादून और बेंगलुरु सहित कई स्थानों के लिए की जाएगी। हेक्सावेयर का हेडक्वार्टर नवी मुंबई में है। कंपनी के 16 देशों में 45 से अधिक कार्यालय हैं।

इन जगहों पर भी चलाया जाएगा भर्ती अभियान

टैलेंटेड प्रोफेशनल्स को आकर्षित करने के लिए हेक्सावेयर अहमदाबाद, इंदौर, पुणे, मुंबई, चेन्नई, देहरादून, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में भी भर्ती अभियान चलाएगी। अमेरिका में, कंपनी मैकलीन, शिकागो, डलास, इसेलिन और रेस्टन में भर्ती करेगी। बयान में कहा गया है कि हेक्सावेयर पोलैंड और यूके में भी विशिष्ट भूमिकाओं को टारगेट करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें