Get App

पीएम मोदी की अपील पर अमल हुआ, तो $45 अरब बचा सकता है भारत; समझिए कैसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अगर लोग पेट्रोल-डीजल, सोना और विदेश यात्रा पर खर्च कम करें, तो भारत हर साल 45 अरब डॉलर से ज्यादा विदेशी मुद्रा बचा सकता है। जानिए किस खर्च में कटौती से कितनी बचत हो सकती है और कैसे।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 11, 2026 पर 6:46 PM
पीएम मोदी की अपील पर अमल हुआ, तो $45 अरब बचा सकता है भारत; समझिए कैसे
अगर भारत कच्चे तेल के आयात में सिर्फ 10 प्रतिशत की कमी कर दे, तो करीब 13.5 बिलियन डॉलर बचाए जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेशी मुद्रा बचाने की हालिया अपील का असर सिर्फ आम लोगों की आदतों तक सीमित नहीं है। अगर लोग आयात होने वाली चीजों का इस्तेमाल थोड़ा कम करें और कुछ समय के लिए विदेश यात्रा टाल दें, तो भारत हर साल 45 अरब डॉलर से ज्यादा विदेशी मुद्रा बचा सकता है।

मनीकंट्रोल के एनालिसिस के मुताबिक, यह बचत बहुत बड़े बदलावों से नहीं, बल्कि कुछ सीमित और व्यवहारिक कदमों से ही मुमकिन है। इसमें कच्चे तेल, सोना और खाने के तेल की खपत में 10 प्रतिशत कमी, उर्वरक आयात में 50 प्रतिशत कटौती और विदेश यात्रा पर होने वाले गैर जरूरी खर्च को पूरी तरह रोकना शामिल है।

पेट्रोल-डीजल पर क्या बोले मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने 11 मई को हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, 'आज जरूरत इस बात की भी है कि पेट्रोल, गैस, डीजल जैसी चीजों का बहुत संयम से इस्तेमाल किया जाए। इससे न सिर्फ विदेशी मुद्रा बचेगी, बल्कि युद्ध के नकारात्मक असर भी कम होंगे।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें