Get App

HSBC का टैक्स-पूर्व प्रॉफिट 42 फीसदी फिसला, जानिए क्या रही वजह

जुलाई-सितंबर तिमाही में टैक्स से पहले एचएसबीसी का प्रॉफिट 3.15 अरब डॉलर रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि में 5.4 अरब डॉलर प्रॉफिट के मुकाबले 42 फीसदी कम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2022 पर 11:24 AM
HSBC का टैक्स-पूर्व प्रॉफिट 42 फीसदी फिसला, जानिए क्या रही वजह
एचएसबीसी ब्रिटिश बैंक है। इसका मुख्यालय लंदन है।

HSBC का प्रॉफिट तीसरी तिमाही में 42 फीसदी गिरा है। इसमें बढ़ते क्रेडिट लॉस और इम्पेयरमेंट (impairment) का बड़ा हाथ है। हालांकि, इंटरेस्ट रेट बढ़ने से बैंक की इंटरेस्ट इनकम में इजाफा हुआ है। एचएसबीसी ब्रिटिश बैंक है। इसका मुख्यालय लंदन है।

जुलाई-सितंबर तिमाही में टैक्स से पहले एचएसबीसी का प्रॉफिट 3.15 अरब डॉलर रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि में 5.4 अरब डॉलर प्रॉफिट के मुकाबले 42 फीसदी कम है। हालांकि, यह एनालिस्ट्स के अनुमान से ज्यादा है। एनालिस्ट्स ने तीसरी तिमाही में बैंक का टैक्स-पूर्व प्रॉफिट 2.45 अरब डॉलर रहने का अनुमान लगाया था। इस प्रॉफिट में 2.4 अरब डॉलर का इम्पेयरमेंट (impairment) शामिल है। दरअसल, बैंक फ्रांस में अपने रिटेल बिजनेस को बेच रहा है। इस वजह से उसे यह इम्पेयरमेंट करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें : Rishi Sunak के ब्रिटेन का नया PM चुने जाने पर Anand Mahindra ने दिलाई Winston Churchill के बयान की याद

एचएसबीसी की सेल और प्रॉफिट में एशिया की बड़ी हिस्सेदारी है। चाइनीज कंपनी Ping के इस साल अप्रैल में अपने बिजनेस को अलग-अलग करने के प्लान का असर एचएसबीसी पर पड़ा। इस कंपनी में एचएसबीसी की बड़ी हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें