Rishi Sunak के ब्रिटन का प्रधानमंत्री बनने पर हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। यह खबर तब आई, जब लोग रोशनी के त्योहार दिवाली मना रहे थे। भारतीय मूल के व्यक्ति का ब्रिटेन जैसे ताकतवर देश का प्रधानमंत्री बनना पूरे देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। ब्रिटेन वह देश है, जिसने दशकों तक इंडिया पर राज किया था। आज भी भारतीयों पर अंग्रेजों के जुल्म की कहानियां रोंगटे खड़ी कर देती हैं।
दिग्गज इंडस्ट्रियलिस्ट और Mahindra & Mahindra के चेयरमैन Anand Mahindra ने इस मौके पर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री Winston Churchill की 1947 में कही बात को याद किया है। जब ब्रिटेन की गुलामी की जंजीरों से इंडिया आजाद हो रहा था, तब चर्चिल ने भारत और भारतीयों के बारे में यह ओछी बात कही थी।
ब्रिटेन के हाथ से इंडिया के निकल जाने से चर्चिल निराश थे। तब उन्होंने भारतीयों को ''दुष्ट, बदमाश और लुटेरा'' कहा था। उन्होंने कहा था, "अगर इंडिया को आजादी मिल जाती है तो सत्ता दुष्टों, बदमाशों, लुटेरों के हाथ में चली जाएगी। सभी भारतीय अक्षम होंगे और कमजोर होंगे।"
आनंद महिंद्रा ने इस बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने अपनी ट्वीट में चर्चिल की बातों को दोहराया है। फिर उन्होंने लिखा है कि जब इंडिया आजादी के 75 साल का उत्सव मना रहा है, हम भारतीय मूल के एक व्यक्ति को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनते देखने जा रहे है। लाइफ इज ब्यूटीफुल।
महिंद्रा के इस ट्वीट को करीब 75,000 लाइक्स मिले हैं। सैकड़ों लोगों ने उनके ट्वीट की तारीफ करते हुए कमेंट्स किए हैं। 42 साल के सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। इसका ऐलान 24 अक्टूबर को हुआ। वह लिज ट्रूस की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया है। Rishi Sunak का जन्म ब्रिटेन के Southampton में हुआ था। उनके माता-पिता भारतीय मूल के थे। उनके दादा का जन्म आजाद भारत में हुआ था।