Hyundai: हुंडई ने अमेरिका में 1,35,000 से ज्यादा सांता फे SUV में बड़ी रीकॉल की घोषणा की है। इसका कारण स्टार्ट मोटर के कवर का गलत तरीके से लगना है, जिससे इलेक्ट्रिकल शॉर्ट हो सकता है और आग लगने का खतरा है। 2 अक्टूबर को, दक्षिण कोरियाई निर्माता ने 28 दिसंबर, 2023 और 7 जुलाई, 2025 के बीच निर्मित 135,386 सांता फे वाहनों को वापस बुलाने की घोषणा की। यह समस्या स्टार्टर मोटर असेंबली पर लगे B+ पॉजिटिव टर्मिनल कवर से संबंधित है। अगर इसे गलत तरीके से लगाया गया है, तो यह कवर कूलिंग फैन असेंबली को छू सकता है, जिससे इलेक्ट्रिकल शॉर्ट हो सकता है और दुर्घटना भी हो सकती है।
