Get App

Nvidia को लेकर Binance ने अमेरिका को क्यों दी चेतावनी? Jensen Huang पर कही बड़ी बात

Nvidia News: दिग्गज चिप कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग की कंपनी से पहले विदाई और अब वापसी से जुड़ी चर्चा खत्म नहीं हो रही। अब क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनेंस (Binance) के को-फाउंडर ने इस बात की भी आशंका जताई है कि शायद कंपनी से बाहर निकालने में भी सरकार का हाथ रहा हो। साथ ही बाईनेंस के मालिक ने चेतावनी भी दी है। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 29, 2026 पर 8:30 AM
Nvidia को लेकर Binance ने अमेरिका को क्यों दी चेतावनी? Jensen Huang पर कही बड़ी बात
एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ ने कई विवादों में फंसने और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर इस्तीफा दे दिया था लेकिन 11 दिनों के बाद कंपनी में उनकी वापसी हो गई।

Nvidia News: चिप बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज कंपनी एनवीडिया को लेकर दिग्गज क्रिप्टो एक्सचेंज बाईनेंस (Binance) के को-फाउंडर चांगपेंग झाओ (CZ) ने अमेरिकी सरकार को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि किसी कंपनी के कामकाज में सरकार का जरूरत से अधिक हस्तक्षेप लॉन्ग टर्म में नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि उन्होंने एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग (Jensen Huang) की वापसी को अमेरिका के लिए अच्छी खबर बताते हुए कहा कि एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनी का कमजोर होना अमेरिकी टेक सेक्टर के हित में नहीं होगा। उन्होंने ये बातें 28 नवंबर को बैंकॉक में आयोजित बाईनेंस ब्लॉकचेन वीक के दौरान फायरसाइड चैट में कही।

फाउंडर के बिना खत्म हो जाएगी Nvidia!

एनवीडिया के सीईओ ने कई विवादों में फंसने और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर इस्तीफा दे दिया था लेकिन 11 दिनों के बाद कंपनी में उनकी वापसी हो गई। इस दौरान सीजेड ने सोशल मीडिया पर उनकी वापसी का सपोर्ट किया था। सीजेड का कहना है कि उन्हें जेनसेन हुआंग के निजी मामलों के बारे में नहीं पता लेकिन इतना जरूर पता है कि एनवीडिया में जेनसेन की भूमिका बिल्कुल स्पष्ट थी।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी काफी समय से एनवीडिया पर नजर है और इस तरह की दिक्कतें आने की पूरी संभावना लगती थी। उन्होंने कहा कि इससे और चिप कंपनियों के लिए मार्केट में आने के रास्ते खुल सकते हैं और अमेरिकी मार्केट की बढ़त छिन सकती है जोकि अमेरिका के लिए अच्छी बात नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कुछ कंपनियां अपने फाउंडर के साथ ही चलती हैं और उनके बिना खत्म हो जाती हैं, जबकि कुछ कंपनियां खुद को सफलतापूर्वक अलग करने में कामयाब हो जाती हैं और बिना किसी सक्सेशन प्लान यानी उत्तराधिकार योजना के एनवीडिया शायद पहली कैटेगरी में आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें