Get App

तय शेड्यूल के मुताबिक ही होगी Tata Sons की बोर्ड मीटिंग, बॉम्बे HC से फिलहाल Tata Trusts को कोई गुड न्यूज नहीं

ट्रस्ट्स ने अदालत से अनुरोध किया था कि 30 नवंबर की बोर्ड मीटिंग में अगर नामित निदेशकों के बीच किसी मुद्दे पर मतभेद होता है तो टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन को निर्णायक मत का इस्तेमाल करने से रोका जाए। मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी 2027 को तय की गई है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 28, 2026 पर 8:58 AM
तय शेड्यूल के मुताबिक ही होगी Tata Sons की बोर्ड मीटिंग, बॉम्बे HC से फिलहाल Tata Trusts को कोई गुड न्यूज नहीं
टाटा ट्रस्ट्स ने एन चंद्रशेखरन को टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में फिर से नियुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती दी है।

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) और आर.डी. टाटा ट्रस्ट (RDTT) को बॉम्बे हाई कोर्ट से फिलहाल कोई अच्छी खबर नहीं मिली है। एन चंद्रशेखरन को टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में रीअपॉइंट किए जाने के मामले में कोर्ट ने कहा कि टाटा संस की 30 नवंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग तय कार्यक्रम के अनुसार हो सकती है। जस्टिस अभय आहूजा की बेंच ने कहा कि बोर्ड मीटिंग का जो भी नतीजा निकलेगा, वह कोर्ट के अंतिम आदेशों के अधीन होगा।

दोनों टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस और उसके 6 डायरेक्टर्स के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय (बॉम्बे हाई कोर्ट) में मुकदमा दायर किया है। दोनों ट्रस्ट्स ने एन चंद्रशेखरन को टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में तीसरी बार 5 साल के लिए फिर से नियुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती दी है। SDTT ने 50 करोड़ रुपये, जबकि RDTT ने 15 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। दोनों ने इस रकम पर सालाना 18 प्रतिशत ब्याज भी मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी 2027 को तय की गई है।

17 सितंबर की मीटिंग में पास हुआ था चंद्रशेखरन को फिर से नियुक्त करने का प्रस्ताव 

टाटा संस के बोर्ड की 17 सितंबर 2026 की मीटिंग में चंद्रशेखरन को फिर से नियुक्त करने का प्रस्ताव पास किया गया था। ट्रस्ट्स का मानना है कि यह फैसला अवैध है क्योंकि इसके पक्ष में कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के आर्टिकल 121 के तहत जरूरी वोट नहीं मिले। टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स की ओर से 2 नॉमिनी डायरेक्टर हैं- नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन। 17 सितंबर को नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति के खिलाफ वोट दिया था, जबकि वेणु श्रीनिवासन ने इसका सपोर्ट किया था। ट्रस्ट्स के अनुसार, दोनों नॉमिनी डायरेक्टर्स का फैसले के सपोर्ट में होना जरूरी था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें