ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी स्विगी भी छंटनी करने जा रही है। कंपनी अपने क्विक कॉमर्स डिवीजन इंस्टामार्ट से 340 कर्मचारियों को निकालने जा रही है। यह बात मनीकंट्रोल को मामले की जानकारी रखने वाले लोगों से पता चली है। दरअसल स्विगी अपने बिजनेस को विकास के अगले चरण के लिए रीस्ट्रक्चर कर रही है और AI का इस्तेमाल भी बढ़ा रही है। बता दें कि इंस्टामार्ट बिजनेस लगातार कई तिमाहियों से खराब प्रदर्शन कर रहा है और इसका घाटा बढ़ रहा है।
सूत्रों में से एक का कहना है कि छंटनी का असर मुख्य रूप से इंस्टामार्ट के कॉर्पोरेट और सपोर्ट फंक्शन जैसी टीमों पर पड़ा है। स्विगी ने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों के लिए 'सेवरेंस पैकेज' (नौकरी छूटने पर मिलने वाला मुआवजा), नई नौकरी खोजने में मदद और रिलोकेशन (दूसरी जगह शिफ्ट होना) की सुविधा देने का इंतजाम किया है।
स्विगी के पास 13,500 करोड़ की नकदी
स्विगी के पास अभी भी लगभग 13,500 करोड़ रुपये की नकदी (कैश और कैश इक्विवेलेंट) मौजूद है। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में स्विगी का नेट लॉस सालाना आधार पर 15.6 प्रतिशत घटकर 922 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,092 करोड़ रुपये था।