सेबी कंपनियों के आईपीओ पेश करने से पहले उनके शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए एक अलग एक्सचेंज बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो आईपीओ पेश करने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश और ट्रेडिंग के लिए एक अलग रेगुलेटेड प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो सकता है।
