Get App

F&O सेगमेंट को मजबूत बनाने के पक्ष में सेबी, तुहिन कांत पांडे ने कहा-निवेशकों को जागरूक करने पर फोकस बढ़ाना होगा

सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट को और मजबूत बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि बाजार के किसी सेगमेंट को जबरन बंद करने के बजाय निवेशकों को जागरूक करना और उन्हें सोच-समझकर निवेश के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 28, 2026 पर 2:33 PM
F&O सेगमेंट को मजबूत बनाने के पक्ष में सेबी, तुहिन कांत पांडे ने कहा-निवेशकों को जागरूक करने पर फोकस बढ़ाना होगा
तुहिन कांत पांडे ने कहा कि रेगुलेटर निवेशकों के हितों की सुरक्षा के साथ-साथ बाजार में निवेश और कारोबार को आसान बनाने के लिए कई कदम उठा रहा है।

सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शनिवार को शेयर बाजारों के बारे में कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है, जिससे निवेश की प्रक्रिया को आसान बनाना और गैर-जरूरी नियमों को हटाना सेबी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि रेगुलेटर निवेशकों के हितों की सुरक्षा के साथ-साथ बाजार में निवेश और कारोबार को आसान बनाने के लिए कई कदम उठा रहा है।

नियम और प्रक्रिया को आसान बना रहा रेगुलेटर

CNBC-Awaaz के 'Market Mahakumbh' कार्यक्रम में पांडे ने कहा कि लिस्टेड कंपनियों और स्टॉक ब्रोकर्स के लिए नियमों और प्रक्रियाओं को आसान बनाया जा रहा है। इसके तहत सिंगल फाइलिंग सिस्टम शुरू करने, सेटलमेंट की प्रक्रिया तेज करने और लिस्टिंग से जुड़े नियमों को आसान बनाने जैसे कदम उठाए गए हैं।

फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस सेगमेंट को मजबूत बनाना होगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें