Get App

FII भारतीय शेयर बाजार पर फिदा, नवंबर में शेयरों में झोंके 1.29 लाख करोड़ रुपये

FIIs ने 27 नवंबर यानी शुक्रवार को लगातार 19वें कारोबारी सत्र भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध खरीदारी की। नवंबर में FIIs ने भारतीय शेयर बाजार में 1,29,579 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। इससे बीते एक महीने में Nifty 12.81 फीसदी चढ़ा है, जबकि सेंसेक्स में 13.78 फीसदी की तेजी आई है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 28, 2026 पर 1:02 PM
FII भारतीय शेयर बाजार पर फिदा, नवंबर में शेयरों में झोंके 1.29 लाख करोड़ रुपये
इस हफ्ते यानी 23 से 27 नवंबर के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में 17,630 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

भारतीय शेयर बाजारों को लेकर विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख पूरी तरह बदल चुका है। स्टॉक एक्सचेंज के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, नवंबर में एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजार में 1,29,579 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। इस हफ्ते यानी 23 से 27 नवंबर के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में 17,630 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

30 नवंबर को भी FIIs की खरीदारी जारी रहने की उम्मीद

नवंबर का महीना अभी खत्म नहीं हुआ है। 30 नवंबर यानी सोमवार को भी एफआईआई की खरीदारी जारी रहने की उम्मीद है। इससे नवंबर में उनके कुल निवेश का आंकड़ा बढ़ सकता है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शायद ही किसी एक महीने में भारतीय बाजार में इनकी खरीदारी की होगी।

27 नवंबर को लगातार 19वें सत्र FIIs ने की खरीदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें