Get App

IMD Weather Alert: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली-NCR समेत कई जगह छाएगा कोहरा

IMD Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है, जबकि दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छा सकता है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 28, 2026 पर 10:09 AM
IMD Weather Alert: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली-NCR समेत कई जगह छाएगा कोहरा
अगले सात दिनों तक देश के किसी भी हिस्से में शीतलहर चलने या कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है

IMD Weather Update: देशभर में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। देश के किसी हिस्से में तेज बारिश तो वहीं कहीं पर सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों के मौसम को लेकर जानकारी दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर और उत्तर-पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम का असर अलग देखने को मिलेगा। आईएमडी ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं कैसा होगा मौसम

यहां पर होगी तेज बारिश

IMD के अनुसार, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, केरल और माहे में भी 28 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। यहां भी आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, 29 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

यहां पर भी होगी बारिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें