Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 28 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। ज्यादातर शहरों में ईंधन की कीमतें पहले जैसी ही बनी रहीं। वहीं गुड़गांव और नोएडा में पेट्रोल और डीजल दोनों के भाव में गिरावट आई है। वहीं, तिरुवनंतपुरम में डीजल थोड़ा महंगा हुआ है। इस तरह कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में हल्का बदलाव हुआ, वहीं देश के ज्यादातर शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी रहीं।
