LPG Cylinder Price 27 November 2026: शादियों के मौसम का आगाज हो और गैस सिलेंडर की मांग ना बढ़े यह हो ही नहीं सकता। घरेलू और कमर्शियल दोनों ही गैस सिलेंडर की मांग काफी ज्यादा है। ऐसे में लोगों की नजर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बनी रहती है। ऐसे में आज 27, नवंबर के लिए सरकारी तेल कंपनियों (OMC)ने गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज शुक्रवार को भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है
