LPG Cylinder Price 26 November 2026: हर महीने की शुरुआत में लोगों की नजर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर रहती है। रसोई गैस के दाम में थोड़ा सा बदलाव भी घर का बजट बिगाड़ सकता है। आज 26, नवंबर के लिए सरकारी तेल कंपनियों (OMC)ने गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज गुरुवार को भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2775 रुपये और घरेलू 941.50 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2994 और घरेलू 957.50 रुपये है।
दिल्ली में घरेलू एलपीजी के 14.2 किलो वाले सिलेंडर का दाम 942 रुपये है। जबकि यहां 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2820 रुपये है।
ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपके शहर में LPG गैस सिलेंडर कितने रुपए में मिल रहा है, तो यहां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट की पूरी जानकारी दी गई है।
चेक करें अपने शहर में एलपीजी की कीमत
कम हो रहे घरेलू गैस उपभोक्ता
देश में 14.2 किलोग्राम वाले गैस उपभोक्ताओं की संख्या लगातार कम हो रही है. चालू वित्त वर्ष (अप्रैल से नवंबर 2026) के दौरान भारत में घरेलू LPG ग्राहकों की संख्या 33.4 करोड़ से घटकर 32.64 करोड़ रह गई है। यानी कुल 75 लाख कनेक्शन कम हुए हैं, जिनमें लगभग 60,000 उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी शामिल हैं।
सरकार और तेल कंपनियों द्वाराबायोमेट्रिक e-KYC को अनिवार्य किए जाने के बाद एक ही व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक कनेक्शनों को सरेंडर करने और समय पर वेरिफिकेशन न कराए जाने के कारण लाखों निष्क्रिय व फर्जी कनेक्शन सिस्टम से हटाए गए हैं। OTP बेस्ड डिलीवरी भी इसकी एक बड़ी वजह है। सिलेंडर की डिलीवरी के समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP की अनिवार्यता लागू होने से घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियली इस्तेमाल रुका है। जिन कनेक्शनों का इस्तेमाल मूल ग्राहक नहीं कर रहे थे, वे बंद हो गए हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कब बदले थे?
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बड़ी बढ़ोतरी मार्च 2026 में हुई थी। उस समय 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 60 रुपए का इजाफा किया गया था । इसके बाद जून में भी कीमतों में बदलाव हुआ और दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपए का हो गया. नवंबर में घरेलू गैस के दाम स्थिर रखे गए हैं। यानी फिलहाल घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर के लिए ग्राहकों को पिछले महीने जितनी ही कीमत चुकानी पड़ रही है।