Silver Gold Price : अमेरिकी महंगाई दर और फेड की पॉलिसी पर बाजार की नजर, जानिए आगे कैसी रह सकती है सोने-चांदी की चाल
Silver Gold Price Today : अमेरिका के हालिया महंगाई के आंकड़ों ने इस उम्मीद को मजबूत कर दिया है कि फेडरल रिजर्व को अपनी मौद्रिक नीति को लंबे समय तक सख्त बनाए रखना पड़ सकता है। इसका असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। अमेरिकी कॉमर्स डिपॉर्टमेंट द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,अक्टूबर में अमेरिकी रिटेल महंगाई में सालाना 3.8% की वृद्धि हुई, जबकि सितंबर में यह 3.6% थी
Gold Rate:अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी और रुपये में मजबूती के बीच,बुधवार, 25 नवंबर को घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई
Gold, silver outlook: सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। लोगों में यह चिंता है कि अमेरिका में लगातार बनी हुई महंगाई के कारण फेडरल रिजर्व अपनी सख्त मौद्रिक नीति को और लंबे समय तक जारी रख सकता है। इसकी वजह से बुलियन पर दबाव बना है। हालांकि पिछले सत्र में सोने की कीमत 3,500 डॉलर प्रति औंस से नीचे जाने के बाद कुछ संभली है, लेकिन इसमें आई यह तेजी टिकाऊ नहीं दिख रही है। निवेशकों की नदर अमेरिकी ब्याज दरों की आगे की चाल पर बनी हुई है।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक पिछले सत्र में आई भारी गिरावट के बाद, बुधवार, 25 नवंबर को सोने की कीमत 0.9% बढ़कर लगभग 3,575 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इस बीच चांदी 2% से अधिक गिरकर लगभग 40.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है,जो सितंबर 2025 के बाद का इसका सबसे निचला स्तर है।
थैंक्सगिविंग की छुट्टी के कारण गुरुवार,26 नवंबर को अमेरिकी बाजार बंद हैं। इसलिए अब फोकस बाजार के हालिया स्तरों और बुलियन की कीमतों को प्रभावित करने वाले फैक्टरों पर है।
सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव क्यों?
अमेरिका के हालिया महंगाई के आंकड़ों ने इस उम्मीद को मजबूत कर दिया है कि फेडरल रिजर्व को अपनी मौद्रिक नीति को लंबे समय तक सख्त बनाए रखना पड़ सकता है। इसका असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है।
अमेरिकी कॉमर्स डिपॉर्टमेंट द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,अक्टूबर में अमेरिकी रिटेल महंगाई में सालाना 3.8% की वृद्धि हुई, जबकि सितंबर में यह 3.6% थी। कोर महंगाई (जिसमें खाद्य और ऊर्जा की कीमतें शामिल नहीं होतीं) 3.1% से बढ़कर 3.3% हो गई है, जो पिछले तीन सालों में इसका उच्चतम स्तर है।
अक्टूबर में मंथली बेसिस पर हेडलाइन और कोर प्राइस दोनों 0.3% बढ़ीं हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि महंगाई का दबाव फेड के 2% के लक्ष्य से ऊपर बना हुआ है। महंगाई के आंकड़ों के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियां भी मजबूत रहीं। जुलाई-सितंबर तिमाही में अमेरिकी GDP ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर सालाना आधार पर 4.3% कर दिया गया है।
लगातार बनी हुई महंगाई और मजबूत आर्थिक विकास को देखते हुए, ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावना बन सकती है। बाजार अब फेडरल रिजर्व की 8-9 दिसंबर को होने वाली पॉलिसी मीटिंग के नतीजों पर नजरें बनाए हुए है।
ऊंची ब्याज दरें और ट्रेजरी यील्ड आमतौर पर सोने और चांदी पर दबाव डालती हैं, क्योंकि इनसे बिना ब्याज वाले एसेट्स को होल्ड करने की 'अपॉर्चुनिटी कॉस्ट' (अवसर लागत) बढ़ जाती है। इसके अलावा,अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से भी दबाव बढ़ सकता है क्योंकि इससे दूसरी करेंसी का इस्तेमाल करने वाले खरीदारों के लिए डॉलर में मिलने वाली कीमती धातुएं (सोना-चांदी) और महंगी हो जाती हैं।
भारत में सोने और चांदी की चाल पर एक नजर
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी और रुपये में मजबूती के बीच,बुधवार, 25 नवंबर को घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमतों में ₹7,000 की गिरावट आई और यह ₹1.50 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं, 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत में ₹800 की गिरावट आई और यह ₹1.26 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गई।
बुधवार, 25 नवंबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 92.16 के स्तर पर पहुंच गया, जो 2026 का इसका सबसे मजबूत स्तर है। घरेलू मुद्रा के मजबूत होने से आयातित कीमती धातुओं (सोना-चांदी) की लागत कम हो जाती है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में गिरावट का असर घरेलू बाजार में सोने-चांदी के भावों पर और ज्यादा बढ़ सकता है।
LKP सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने बुलियन में इस कमजोरी का कारण डॉलर और रुपये दोनों का मजबूत होना और साथ ही अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजारों में लगातार बिकवाली का दबाव बताया है।
उनका कहना है कि कॉमेक्स सोने के लिए 3,500 डॉलर प्रति औंस का स्तर एक अहम सपोर्ट लेवल बना हुआ है। घरेलू बाजार में रुपये के लगातार मजबूत होने से MCX सोने की कीमत अपने अगले सपोर्ट लेवल यानी 1.18 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की ओर गिर सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में फेडरल रिजर्व का फैसला बुलियन की कीमतों के लिए एक अहम फैक्टर साबित होगा। बाजार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए हुए है। आगे सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय करने में डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में होने वाले बदलावों तथा फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति का अहम योगदान होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।