LPG Price 25 November 2026: आपके शहर में क्‍या हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले चेक करें रेट

LPG Cylinder Price 25 November 2026: कोलकाता में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2871 रुपये का है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2775 रुपये और घरेलू 941.50 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2994 और घरेलू 957.50 रुपये है।

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 9:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज 25, नवंबर के लिए सरकारी तेल कंपनियों (OMC)ने गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं।

LPG Cylinder Price 25 November 2026: आज 25, नवंबर के लिए सरकारी तेल कंपनियों (OMC)ने गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज बुधवार को भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम जून 2026 से स्थिर बने हुए। दिल्ली में घरेलू एलपीजी के 14.2 किलो वाले सिलेंडर का दाम 942 रुपये है। जबकि यहां 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2820 रुपये है।

कोलकाता में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2871 रुपये का है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2775 रुपये और घरेलू 941.50 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2994 और घरेलू 957.50 रुपये है।

ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपके शहर में LPG गैस सिलेंडर कितने रुपए में मिल रहा है, तो यहां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट की पूरी जानकारी दी गई है।


चेक करें अपने शहर में एलपीजी की कीमत

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत (14.2 किलो) कमर्शियल सिलेंडर की कीमत (19 किलो)
दिल्ली 939.50 रुपए 2,820.00 रुपए
नोएडा 939.50 रुपए 2,757.50 रुपए
मुंबई 941.50 रुपए 2,774.50 रुपए
पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपए
बेंगलुरु  944.50 रूपए 2909.00 रूपए
जयपुर 945.50 रुपये 2,847.00 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रूपए 2843.50 रूपए
गुड़गाव 950 रूपए 2838 रूपए
लखनऊ 979.50 रुपए 2,932.50 रुपए
हैदराबाद 994.50 रूपए 3081.00 रूपए
भुवनेश्वर 968.00 रुपए 3,004.00 रुपए

उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी मिलना जारी है। इसी क्रम में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 1 नवंबर को हुई बढ़ोतरी के बाद स्थिर हैं. हालांकि, इसकी कीमतों में लगातार जारी उतार-चढ़ाव ने कारोबारियों को परेशान कर रखा है। चूंकि भारत में अधिकतर लोग खाना पकाने के लिए एलपीजी पर निर्भर हैं इसलिए इसकी कीमतों में घट-बढ़ का असर बजट पर पड़ता है।

हर महीने होती है समीक्षा

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का ध्यान रखा जाता है.

चूंकि भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा एलपीजी आयात करता है इसलिए वैश्विक बाजार (जैसे सऊदी अरामको के प्रोपेन और ब्यूटेन के दाम) में उतार-चढ़ाव का सीधा असर यहां पड़ता है. साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस का कारोबार डॉलर में होता है इसलिए डॉलर के मजबूत या कमजोर होने से भी घरेलू कीमतें प्रभावित होती हैं

LPG Price 24 November 2026: गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें आपके शहर में कितने हैं दाम

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।