Get App

Gold Price Today: सोना और चढ़ा, 22 और 24 कैरेट दोनों के भाव में तेजी; वैश्विक कीमत इस हफ्ते लगभग 3% मजबूत

Gold Price Today: एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3100 रुपये बढ़ी थी। सोने और चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजारों के अनुरूप तेजी आई। दूसरे कीमती मेटल चांदी में भी तेजी है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 28, 2026 पर 7:42 AM
Gold Price Today: सोना और चढ़ा, 22 और 24 कैरेट दोनों के भाव में तेजी; वैश्विक कीमत इस हफ्ते लगभग 3% मजबूत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,639.6 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोना और महंगा हो गया है। 28 नवंबर की सुबह कई शहरों में भाव चढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 128560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3100 रुपये बढ़ी थी। वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं के दाम में अच्छी तेजी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,639.6 डॉलर प्रति औंस पर है। इस सप्ताह सोने की वैश्विक कीमत लगभग 3 प्रतिशत मजबूत हुई।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 128560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 117860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 117710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 128410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें