टाटा संस ने शनिवार को बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कैविएट (Caveat) दाखिल की हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि अगर सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और आरडी टाटा ट्रस्ट कोई अपील दायर करती हैं, तो टाटा संस का पक्ष भी सुना जाएगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है। शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट से सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और आर.डी. टाटा ट्रस्ट को कोई अच्छी खबर नहीं मिली। एन चंद्रशेखरन को टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में रीअपॉइंट किए जाने के मामले में कोर्ट ने कहा कि टाटा संस की 30 नवंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग तय कार्यक्रम के अनुसार हो सकती है। बोर्ड मीटिंग का जो भी नतीजा निकलेगा, वह कोर्ट के अंतिम आदेशों के अधीन होगा।
