Get App

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल! 1.70 लाख रुपये पहुंचा एक किलो का भाव, जानें आज का रेट

Silver Price Today: देश में चांदी की कीमतों में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। चांदी के दाम में तेजी से बढ़ रहा है। भारत में आज 28 नवंबर को चांदी की कीमत करीब 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है। आइए जानते हैं आपके शहर में कितना है चांदी का दाम

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 28, 2026 पर 9:20 AM
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल! 1.70 लाख रुपये पहुंचा एक किलो का भाव, जानें आज का रेट
आपके शहर में कितना है चांदी का दाम

Silver Price Today: देश में चांदी की कीमतों में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। चांदी के दाम में तेजी से बढ़ रहा है। भारत में आज 28 नवंबर को चांदी की कीमत करीब 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 13,500 रुपये मजबूत हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 43.44 डॉलर प्रति औंस है। ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं आपके शहर में कितना है चांदी का दाम

आज कितना है चांदी का भाव

भारत में आज चांदी का भाव 170.10 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें 10 पैसे की मामूली बढ़ोतरी हुई है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 100 रुपये बढ़कर 1,70,100 रुपये हो गई है। देश में चांदी के दाम कई कारणों से बदलते रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है।

देश के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें