Get App

Gunmaaster G9 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की फिल्म ने 3.65 करोड़ के साथ की ओपनिंग

Gunmaaster G9 Box Office Day 1: इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा स्टारर 'गनमास्टर G9' की शुरुआत उम्मीद से कमजोर रही। इसने अपने पहले दिन ₹3.65 करोड़ की कमाई की।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 28, 2026 पर 9:44 AM
Gunmaaster G9 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की फिल्म ने 3.65 करोड़ के साथ की ओपनिंग
फिल्म की यह ओपनिंग इमरान की पिछली रिलीज 'आवारापन 2' की तुलना में काफी कम है। इस साल की शुरुआत में आई उस फिल्म से अभिनेता ने शानदार वापसी की थी, जिसने अपने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Gunmaaster G9 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की नई फिल्म 'गनमास्टर G9' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही है। जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना अभिनीत यह एक्शन थ्रिलर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन पहले दिन की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। यह फिल्म सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' को भी टक्कर दे रही है, जो उसी दिन रिलीज हुई थी।

सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार 'गनमास्टर G9' ने पहले दिन 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की। ट्रेड जानकारों को उम्मीद थी कि फिल्म लगभग 8 करोड़ रुपये कमाएगी। जबकि 6 करोड़ रुपये की ओपनिंग की संभावना सबसे अधिक जताई जा रही थी।

फिल्म की यह ओपनिंग इमरान की पिछली रिलीज 'आवारापन 2' की तुलना में काफी कम है। इस साल की शुरुआत में आई उस फिल्म से अभिनेता ने शानदार वापसी की थी, जिसने अपने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'आवारापन 2' ने दुनिया भर में कुल 213 करोड़ रुपये कमाए और यह इमरान के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।

आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित 'गनमास्टर G9' की कहानी ईश्वर (इमरान हाशमी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डेयरी का कारोबार करता है। इंस्पेक्टर राणा (अभिषेक सिंह) उससे मदद मांगते हैं ताकि वे देसू (अपारशक्ति खुराना) द्वारा चलाए जा रहे ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश कर सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें