Saif Ali Khan: सैफ अली खान पुरानी यादों में खोए हुए नर आ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत की कुछ पुरानी मैगजीन के कवर शेयर किए हैं, जिनमें वे उस समय के अपने कई को-स्टार्स के साथ नजर आ रहे हैं।

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पुरानी यादों में खोए हुए नर आ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत की कुछ पुरानी मैगजीन के कवर शेयर किए हैं, जिनमें वे उस समय के अपने कई को-स्टार्स के साथ नजर आ रहे हैं।
सैफ ने 'फिल्मफेयर', 'स्टारडस्ट' और 'सिनेब्लिट्ज' जैसी मशहूर मैगजीन के कवर शेयर किए। इन कवर पर उनके साथ श्रीदेवी, ममता कुलकर्णी, काजोल, रवीना टंडन, अक्षय खन्ना, करिश्मा कपूर, बिपाशा बसु, कैटरीना कैफ और उनकी पत्नी करीना कपूर नजर आ रही हैं।
पुरानी यादों का सफर
इस पोस्ट को शेयर करते हुए सैफ ने लिखा- "पुरानी यादों की गलियों में एक छोटा सा सफर (असल में, एक 'डिलोरियन' टाइम ट्रैवल राइड)! मुझे कई सालों पुरानी अपनी कुछ मैगजीन के कवर मिले... इनसे बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। अलग दौर, अलग लुक और कुछ ऐसी चीजें जो ज्यादा नहीं बदलीं!" उन्होंने इसके साथ 1994 की फिल्म 'ये दिल्लगी' का अपना हिट गाना 'ओले ओले' भी जोड़ा।
सैफ ने आज इससे पहले भी यही पोस्ट किया था, लेकिन कुछ मिनट बाद ही उसे डिलीट कर दिया। एक फैन ने उनसे पूछा- "आपने इसे डिलीट करके दोबारा क्यों पोस्ट किया? क्या कोई दिक्कत थी?" इस पर एक्टर ने जवाब दिया- "माफ करना! अच्छा सवाल है... गाना जिस तरह से बज रहा था, उसमें कुछ गड़बड़ थी। मुझे इसे वैसे ही छोड़ देना चाहिए था... लेकिन मैं इसे ठीक करना चाहता था!"
View this post on Instagram
एक और यूजर ने भी इस डिलीट और री-अपलोड को नोटिस किया। उन्होंने लिखा- "मुझे अच्छा लगा कि आपने पोस्ट डिलीट करके उसे दोबारा पोस्ट किया। क्योंकि आप अपनी मर्जी के मालिक हैं और यह आपका अकाउंट है। आपकी सोशल मीडिया मैनेजमेंट टीम का काम करने का अंदाज भी मुझे पसंद आया।" सैफ ने जवाब दिया- "दरअसल, म्यूजिक में कुछ गड़बड़ हो गई थी... अब सब ठीक है। माफ करना!"
सैफ अली खान का काम और लाइफ
सैफ अली खान ने 1993 में यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे 'आशिक आवारा' में नजर आए, जिसके लिए उन्हें 'बेस्ट मेल डेब्यू' का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। 'ये दिल्लगी' और 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी शुरुआती सफलताओं के बाद उन्होंने 'दिल चाहता है' (2001), 'ओमकारा' और 'हम तुम' के जरिए खुद को एक नए रूप में पेश किया, जिसके लिए उन्हें 2004 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।
सैफ को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ 'हैवान' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। उन्होंने करीना कपूर से शादी की है और उनके दो बेटे हैं - तैमूर और जेह। अमृता सिंह के साथ अपनी पहली शादी से उनकी एक बेटी सारा और एक बेटा इब्राहिम भी हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा है। एक्टर की लगातार पोस्ट देखकर यह तो साफ है कि उन्हें यह सब बहुत पसंद आ रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।