Bhediya 2 Confirmed: वरुण धवन का 'भास्कर' किरदार एकबार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'भेड़िया' के सिनेमाघरों में आने के चार साल बाद निर्देशक अमर कौशिक ने पुष्टि की है कि इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है। 25 नवंबर को फिल्म की चौथी सालगिरह पर निर्देशक ने एक अनोखे तरीके से इसकी घोषणा की। इसमें एक ऐसा 'वेयरवोल्फ' (आदमी से भेड़िया बना जीव) दिखाया गया है, जो अपने अगले एडवेंचर की कहानी लिखे जाने में लग रहे समय से बिल्कुल भी खुश नहीं है और काफी बेचैन है।
