Get App

Delimitation Bill: परिसीमन पर BJP का नया नंबर गेम, DMK और शरद पवार की पार्टी के रुख से कैसे बदल सकते हैं समीकरण?

परिसीमन बिल पर बीजेपी ने फिर समर्थन जुटाने की कोशिश तेज की है। DMK की 7.2% हिस्सेदारी की शर्त, सुप्रिया सुले का रुख और 50% सीट बढ़ोतरी के फॉर्मूले से संसद का गणित कैसे बदल सकता है?

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 27, 2026 पर 1:06 PM
Delimitation Bill: परिसीमन पर BJP का नया नंबर गेम, DMK और शरद पवार की पार्टी के रुख से कैसे बदल सकते हैं समीकरण?
ऐसे में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का फॉर्मूला संभावित समझौते का रास्ता खोल सकता है लेकिन इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि सरकार राज्यों को कितनी स्पष्ट और कानूनी रूप से बाध्यकारी गारंटी देती है।

परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को संसद से पारित कराने के लिए केंद्र की बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार एक बार फिर राजनीतिक समर्थन जुटाने में लगी है। अप्रैल में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक को जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया था लेकिन इस बार सरकार को उम्मीद है कि डीएमके और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) जैसे क्षेत्रीय दलों के रुख से संसद का गणित बदल सकता है। खास बात यह है कि डीएमके ने तमिलनाडु की लोकसभा सीटों में मौजूदा करीब 7.2 फीसदी हिस्सेदारी सुरक्षित रहने की शर्त पर प्रस्ताव पर दोबारा विचार करने के संकेत दिए हैं। वहीं एनसीपी एसपी की सुप्रिया सुले ने भी विधेयक का मसौदा देखने के बाद फैसला लेने की बात कही है।

सरकार ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को प्रस्तावित है। ये बैठकें 3 दिसंबर तक चल सकती हैं। अप्रैल में विधेयक गिरने के करीब आठ महीने बाद सरकार की यह नई कोशिश है। इस बार बीजेपी का भरोसा अपने सहयोगियों के अलावा कुछ क्षेत्रीय दलों और तृणमूल कांग्रेस तथा एकनाथ शिंदे की शिवसेना के अलग हुए गुटों से मिलने वाले समर्थन पर भी है। आइए समझते हैं बदली हुई सियासी परिस्थितियों में बन रहे नंबर गेम सरकार या विपक्ष किसे जीत दिलाने वाले हैं।

डीएमके के रुख में बदलाव क्यों अहम?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें