देश के कई हिस्सों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से 27 नवंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के चार अन्य मौसम केंद्रों पर भी पारा शून्य से नीचे रहा।
