Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू बाजार तक चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी की वापसी हुई। 27 नवंबर की सुबह कई शहरों में भाव में बढ़ोतरी है। दिल्ली में आज चांदी का भाव ₹170 प्रति ग्राम और ₹1,70,000 प्रति किलोग्राम है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 4.18% बढ़कर यानी 6,115 रुपये तेजी के साथ 1,51,980 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,45,843 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
