Silver price today: चांदी हुई महंगी, ₹5600 के करीब चढ़े दाम, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में अब क्या है ताजा भाव

Silver price today:  कल की तेज गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में 26, नवंबर को तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। बाजार खुलते ही आज चांदी एमसीएक्स पर 3.43 फीसदी यानी 4,851 रुपये बढ़कर 1,47,303 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,42,517 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 10:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Silver price today: चांदी की कीमतों में 26, नवंबर को तेज रिकवरी देखने को मिल रही है

Silver price today:  कल की तेज गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में 26, नवंबर को तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। बाजार खुलते ही आज चांदी एमसीएक्स पर 3.92 फीसदी यानी 5600 रुपये बढ़कर 1,48,034 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,42,517 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,48,030 रुपये किलो हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार यूएस कॉमेक्स में 41.40 डॉलर प्रति औंस हो गई। इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी 1,42,945 रुपये किलो पर है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत 1.50 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) पर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 1,65,000 रुपये किलो हो गई।

कल दिल्ली में चांदी एक दिन में 7000 रुपये फिसली


ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में चांदी 7,000 रुपये यानी 4.46 फीसदी गिरकर 1.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। मंगलवार यानी 24 नवंबर को इसका भाव 1.57 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था। इससे पहले चांदी इस स्तर पर 3 अक्तूबर, 2025 को थी।

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 26 नवंबर को अन्य शहरों में चांदी का ताजा भाव इस प्रकार है

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 1,65,000
मुंबई 1,65,000
अहमदाबाद 1,65,000
चेन्नई 1,65,000
कोलकाता 1,65,000
हैदराबाद 1,65,000
जयपुर 1,65,000
भोपाल 1,65,000
लखनऊ 1,65,000
तिरुवनंतपुरम 1,65,000

कैसे रहे अमेरिका के महंगाई आंकड़े

अमेरिका में महंगाई का प्रमुख पैमाना माने जाने वाला कोर PCE अक्टूबर में सालाना आधार पर 3.3% पर पहुंच गया, जबकि बाजार को इसके 3.2% रहने का अनुमान था। सितंबर में यह आंकड़ा 3.1% था। वहीं, मासिक आधार पर कोर PCE में 0.3% की बढ़ोतरी हुई।

अनिश्चितता से सोने-चांदी की मांग बढ़ रही है

विस्कॉन्सिन के मेनोमोनी फॉल्स में एनेक्स वेल्थ मैनेजमेंट के चीफ इकोनॉमिक स्ट्रैटेजिस्ट ब्रायन जैकबसेन ने कहा, "सिर्फ़ हेडलाइन CPI ही बहुत ज़्यादा नहीं है, बल्कि तेल का झटका कोर तक पहुंच गया है।"

"फेड शायद अब इस बात को लेकर ज़्यादा परेशान है कि AI दूसरी एक्टिविटी को रोक देगा और कीमतें बढ़ा देगा। तेल को भूल जाइए। फेड की नई चिंता प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन को काम पर रखने का खर्च है।"

कीमतों पर पड़ेगा इन फैक्टर्स का असर 

Kotak Neo की AVP (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चेनवाला के मुताबिक, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की ऊंची यील्ड, मजबूत डॉलर और लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति बने रहने की आशंका के बीच निवेशक बिकवाली कर रहे हैं। इसका दबाव सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। आगे सोने और चांदी की कीमतों की आगे की दिशा तय करने में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी, डॉलर की चाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और रुपये की मजबूती अहम भूमिका होगी।

 

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।