Get App

Kalyan Jewellers Share Price : HSBC के बुलिश नजरिए ने भरा जोश, 3% से ज्यादा भागा शेयर

Kalyan Jewellers Share Price : HSBC का कहना है कि हाई बेस के बावजूद आभूषणों की मांग मजबूत बनी हुई है। ब्रोरेज के इस नजरिए से कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में तेजी आई है। HSBC ने यह भी कहा कि अगर कंपनी ठीक से काम करती है तो उसका किफायती गोल्ड ब्रांड 'अक्षय थंगा मलगाई' कंपनी की कमाई को अनुमानों से भी बेहतर स्तर पर ले जा सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 27, 2026 पर 10:34 AM
Kalyan Jewellers Share Price : HSBC के बुलिश नजरिए ने भरा जोश, 3% से ज्यादा भागा शेयर
Kalyan Jewellers Share : ब्रोकरेज फर्म ने अक्षय थंगा मलगाई के किफायती मेकिंग चार्ज का हवाला देते हुए कहा कि इस ब्रांड के मजबूत प्रदर्शन से मौजूदा अनुमान से अधिक फायदा हो सकता है। कंपनी की कमाई में अक्षय थंगा मलगाई का अहम योगदान होगा

Kalyan Jewellers Share Price : शुक्रवार, 27 नवंबर को शुरुआती कारोबार में कल्याण ज्वैलर्स इंडिया के शेयर 3.3 प्रतिशत बढ़कर 661 रुपये पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म HSBC का कहना है कि हाई बेस के बावजूद आभूषणों की मांग मजबूत बनी हुई है। ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के किफायती सोने के आभूषण ब्रांड, 'अक्षय थंगा मलगाई' (ATM) की विकास संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला है। कल्याण ज्वैलर्स का शेयर आज टॉप मिडकैप गेनर्स में शामिल है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 68,300 करोड़ रुपये है। इस साल अब तक इसके शेयर में 36.9 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकि बेंचमार्क निफ्टी 50 में 1.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

HSBC ने कल्याण ज्वेलर्स को बाय रेटिंग देते हुए प्रति शेयर 830 रुपये का टारगेट तय किया है। इसका अर्थ है कि इसमें गुरुवार के बंद भाव से लगभग 30 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने अक्षय थंगा मलगाई (ATM) के किफायती मेकिंग चार्ज का हवाला देते हुए कहा कि इस ब्रांड के मजबूत प्रदर्शन से मौजूदा अनुमान से अधिक फायदा हो सकता है। कंपनी की कमाई में अक्षय थंगा मलगाई का अहम योगदान होगा।

कल्याण ज्वैलर्स में हिस्सेदारी बिक्री पर चल रही बात

इस हफ्ते की शुरुआत से ही शेयर में तेजी है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक कल्याण ज्वैलर्स अपनी सब्सिडियरी कंपनियों (कैंडरे (Candere) और अक्षय थंगा मलगाई) में माइनॉरिटी हिस्सेदारी बेचकर लगभग 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए कई प्राइवेट इक्विटी फर्मों के साथ बातचीत कर रही है। इन फर्मों में कंपनी के पूर्व निवेशक वारबर्ग पिंकस (Warburg Pincus) भी शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें