Get App

Union Budget 2027 : देश में युवाओं के साथ पहली बार हुआ प्री-बजट कंसल्टेशन , जानिए Gen Z की वित्त मंत्री से क्या है मांग

Union Budget 2027 : वर्तमान में, भारत की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है। पिछले 12 सालों में सरकार ने शिक्षा,स्किल डेवलपमेंट, एंटरप्राइज,खेल, स्वास्थ्य और नागरिक भागीदारी जैसे क्षेत्रों में युवाओं पर केंद्रित कई योजनाएं शुरू की हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 27, 2026 पर 11:58 AM
Union Budget 2027 : देश में युवाओं के साथ पहली बार हुआ प्री-बजट कंसल्टेशन , जानिए Gen Z की वित्त मंत्री से क्या है मांग
Budget 2027 : इस बैठक में मिले सुझावों उद्देश्य भारत के मानव संसाधन, इनोवेशन इकोसिस्टम, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, कृषि उत्पादकता, आवास सुरक्षा और शैक्षिक महौल को मजबूत करना है

Union Budget 2027 : गुरुवार, 26 नवंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2027-28 के आगामी केंद्रीय बजट से पहले युवाओं के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की है। देश में युवाओं के साथ पहली बार इस तरह का प्री-बजट कंसल्टेशन हुआ है। वित्त मंत्रालय ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा है कि केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में 2027-28 के आगामी केंद्रीय बजट के लिए युवाओं के साथ 13वीं और अंतिम बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की है। इस बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग, शिक्षा मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सचिव भी शामिल हुए।

गौरतलब है कि वर्तमान में, भारत की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है। पिछले 12 सालों में सरकार ने शिक्षा,स्किल डेवलपमेंट, एंटरप्राइज,खेल, स्वास्थ्य और नागरिक भागीदारी जैसे क्षेत्रों में युवाओं पर केंद्रित कई योजनाएं शुरू की हैं। अगले वित्तीय वर्ष के बजट में आर्थिक विकास को और तेज करने के लिए सुधारों को जारी रखने,रोजगार सृजन करने और घरेलू मांग को बढ़ावा देने वाले उपायों पर फोकस किए जाने की उम्मीद है।

युवाओं के साथ 13वीं और अंतिम पूर्व-बजट परामर्श बैठक

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कल नई दिल्ली में, आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए युवाओं के साथ 13वीं और अंतिम पूर्व-बजट परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। बता दें कि प्री-बजट कंसल्टेशन, बजट बनाने की सरकार की सहभागिता और परामर्श प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा हैं। इससे तमाम स्टेक होल्डरों को भारत की विकास प्राथमिकताओं और विकास एजेंडे को तय करने में अपना योगदान देने का अवसर मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें