विदेश में रहने पर रोजमर्रा के सामान की कीमतें जानना भी दिलचस्प होता है। फ्रांस में रहने वाली भारतीय महिला दिया मेहता ने अपने सुपरमार्केट शॉपिंग का वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने प्याज, आलू, टमाटर और चावल जैसी आम चीजों के दाम बताए।

विदेश में रहने पर रोजमर्रा के सामान की कीमतें जानना भी दिलचस्प होता है। फ्रांस में रहने वाली भारतीय महिला दिया मेहता ने अपने सुपरमार्केट शॉपिंग का वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने प्याज, आलू, टमाटर और चावल जैसी आम चीजों के दाम बताए।
दिया ने अलग-अलग ब्रांड के सामान की कीमतों का अंतर भी दिखाया। उन्होंने कुल 6 चीजें खरीदीं और इसके लिए करीब 1,421 रुपये खर्च किए।
फ्रांस के सुपरमार्केट में सब्जियों के दाम
इंस्टाग्राम पर दिया मेहता (@diyamehhta) ने यह वीडियो शेयर किया है। वह फ्रांस के Auchan सुपरमार्केट में सामान खरीदने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि वहां पैकेट में मिलने वाली सब्जियां खुली सब्जियों से सस्ती हो सकती हैं।
उनके वीडियो में सब्जियों के दाम इस तरह बताए गए हैं:
1. लाल प्याज: 273 रुपये प्रति किलो
2. खुला प्याज: 304 रुपये प्रति किलो
3. आलू: करीब 100 रुपये
4. टमाटर: 202 रुपये प्रति किलो
5. लहसुन: 500 ग्राम के 203 रुपये
कोला के ब्रांड में इतना अंतर
दिया ने खरीदारी में एक किलो बासमती चावल भी लिया। इसकी कीमत 2.88 यूरो यानी करीब 292 रुपये थी। उन्होंने बताया कि वह आमतौर पर जिस सुपरमार्केट में जाती हैं, वहीं से बासमती चावल खरीदती हैं। सुपरमार्केट के अपने ब्रांड वाले कोला की तुलना कोका-कोला से भी की।
• Auchan कोला: करीब 54 रुपये
• कोका-कोला: करीब 152 रुपये
दोनों की कीमत में करीब 98 रुपये का अंतर था। दिया ने सस्ता कोला लेने के बजाय कोका-कोला खरीदना पसंद किया।
View this post on Instagram
फ्रांस में इतनी महंगी पड़ी ग्रोसरी
दिया ने अपनी खरीदारी में प्याज, आलू, टमाटर, लहसुन, चावल और कोला खरीदा। इन सभी चीजों के लिए उन्होंने करीब 14 यूरो यानी 1,421 रुपये खर्च किए।
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "एक ऐसी दुनिया में रहना जहां MRP (अधिकतम खुदरा मूल्य) जैसी कोई चीज नहीं होती।" उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।