ट्रेन में कन्फर्म सीट मिलने के बाद भी अगर उस पर कोई दूसरा बैठा हो, तो सफर शुरू होने से पहले ही परेशानी बढ़ जाती है। एक यात्री के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह लंबा सफर तय करके अपनी बर्थ पर पहुंचा तो वहां पहले से कुछ लड़कियां बैठी थीं। यात्री ने उनसे सीट खाली करने को कहा, लेकिन वे उल्टा उससे बहस करने लगीं।
