Get App

पहली कमाई थी सिर्फ 40 हजार,आज सालाना पैकेज 1 करोड़ पार; जानिए कैसे बदली किस्मत IIT ग्रेजुएट की

IIT पटना की सृष्टि श्रेया सिंह ने 2019 में गूगल इंटर्नशिप से 40 हजार रुपये कमाए थे, 8 साल बाद अमेरिका में उनकी सालाना कमाई 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 9:36 AM
पहली कमाई थी सिर्फ 40 हजार,आज सालाना पैकेज 1 करोड़ पार; जानिए कैसे बदली किस्मत  IIT ग्रेजुएट की
IIT पटना की ग्रेजुएट सृष्टि श्रेया सिंह, जिनकी कमाई 8 साल में 40 हजार से बढ़कर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई।

40 हजार से 1 करोड़: IIT पटना की सृष्टि श्रेया सिंह ने 2019 में apne गूगल इंटर्नशिप से 40 हजार रुपये कमाए थे। 2026 में अमेरिका में उनकी सालाना कमाई 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने 8 साल के सफर की पूरी कहानी बताई है। 40 हजार से 1 करोड़ तक का सफर। 2019 में इंटर्नशिप से शुरू हुई कमाई 2026 में 1 करोड़ के पार पहुंच गई।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सृष्टि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पिछले 8 साल की अपनी कमाई का पूरा हिसाब बताया है। इस वीडियो में उन्होंने साल दर साल बताया है कि कब उन्हें कितनी सैलरी मिली, कौन सी इंटर्नशिप से कितनी कमाई हुई और नौकरी बदलने पर पैकेज कैसे बढ़ा। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग उनकी इस जर्नी को काफी पसंद कर रहे हैं।

40 हजार से हुई थी शुरुआत, आज कमाई 1 करोड़ के पार

2019 में सृष्टि ने गूगल में इंटर्नशिप की। उन्हें कुल 40 हजार रुपये मिले। यही उनकी पहली कमाई थी। 2020 में दो और इंटर्नशिप कीं। पूरे साल में कुल 60 हजार रुपये कमाए। 2021 में ग्रेजुएशन पूरा किया और MBA में दाखिला लिया। इसी साल 2 महीने नौकरी भी की। इससे 1.5 लाख रुपये मिले, जो MBA की फीस में काम आए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें