Get App

Gunmaaster G9 X Reviews: इंटरवल के बाद चौंकाने वाले खुलासे...पावर पैक्ड फिल्म, तरण आर्दश ने 'गन मास्टर जी9' का रिव्यू किया शेयर

Gunmaaster G9 X Reviews: इमरान हाशमी की फिल्म 'गन मास्टर जी9' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं क्रिटिक्स तरण आदर्श ने भी फिल्म को शानदार और मसालेदार बताया है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 27, 2026 पर 1:43 PM
Gunmaaster G9 X Reviews: इंटरवल के बाद चौंकाने वाले खुलासे...पावर पैक्ड फिल्म, तरण आर्दश ने 'गन मास्टर जी9' का रिव्यू किया शेयर
अभिषेक सिंह भी प्रभावशाली हैं और उन्होंने अपने किरदार को पूरे आत्मविश्वास और यकीन के साथ निभाया है। अंतिम राय? #गनमास्टरG9 खास तौर पर आम दर्शकों के लिए बनाई गई है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें हार्डकोर और हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्में पसंद हैं।

Gunmaaster G9 X Reviews: इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर में जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एक्शन, रोमांस और म्यूजिक का वादा किया गया है। X (ट्विटर) पर फिल्म के शुरुआती रिव्यू आ चुके हैं, जिनमें दर्शक और फिल्म समीक्षक इसके एक्शन सीक्वेंस, कहानी, क्लाइमैक्स और कलाकारों के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं।

तरण आदर्श ने शेयर किया रिव्यू

तरण आदर्श ने एक्स पर लिखा- #OneWordReview...#GunmaasterG9: दमदार (POWER-PACKED)। रेटिंग-3.5। मसाला फिल्मों के लिए हमेशा दर्शक मिल ही जाते हैं, बशर्ते उनका फॉर्मूला एकदम सही हो... और #GunmaasterG9 ने इसे बिल्कुल सटीक तरीके से पेश किया है, जिसमें शानदार एक्शन इसकी सबसे बड़ी खूबी (USP) है... #Awarapan2 के बाद, #EmraanHashmi की धमाकेदार वापसी हुई है! #GunmaasterG9Review

उन्होंने लिखा- फिल्म के प्रचार (प्रमोशनल मटेरियल) से ही हमें एक अच्छा अंदाजा मिल गया था कि #GunmaasterG9 से क्या उम्मीद करनी चाहिए, और निर्देशक आदित्य दत्त ने यह सुनिश्चित किया है कि फिल्म उन उम्मीदों पर खरी उतरे। उन्होंने ठीक वैसा ही पेश किया है जिसका वादा किया गया था - एक भरपूर 'मास एंटरटेनर'।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें