Get App

मिड और स्मॉलकैप्स में निवेश के नए मौके, मैन्युफैक्चरिंग,फाइनेंशियल,खाने और पानी से जुड़े शेयरों में बनेगा पैसा -पंकज टिबरेवाल

मनीकंट्रोल FiDEX 2.0 में बोलते हुए पंकज टिबरेवाल ने कहा कि पिछले एक दशक में टॉप 100 कंपनियों के दायरे से बाहर निवेश का मौका काफी बढ़ा है, जिससे ऐसी कंपनियों का एक बड़ा समूह तैयार हुआ है जो वेल्थ क्रिएशन कर सकती हैं। मिड-कैप और स्मॉल-कैप निवेश के नए अवसर प्रदान कर रहे हैं 

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 27, 2026 पर 12:39 PM
मिड और स्मॉलकैप्स में निवेश के नए मौके, मैन्युफैक्चरिंग,फाइनेंशियल,खाने और पानी से जुड़े शेयरों में बनेगा पैसा -पंकज टिबरेवाल
पंकज टिबरेवाल को शॉर्ट के नजरिए से फाइनेंशियल शेयर अच्छे लग रहे है। इसके अलावा उनके कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी शेयर भी अच्छे दिख रहे हैं

भारत में मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों का दायरा बढ़ रहा है। इससे निवेशकों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। आने वाले सालों में मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंशियल, कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी,वाटर और एग्री जैसे सेक्टर बड़े थीम बनकर उभर सकते हैं। ये बातें इकिगाई एसेट मैनेजमेंट (Ikigai Asset Management) के फाउंडर और CIO पंकज टिबरेवाल ने कही हैं।

मनीकंट्रोल FiDEX 2.0 में बोलते हुए टिबरेवाल ने कहा कि पिछले एक दशक में टॉप 100 कंपनियों के दायरे से बाहर निवेश के मौके काफी बढ़े हैं, जिससे ऐसी कंपनियों का एक बड़ा समूह तैयार हुआ है जो वेल्थ क्रिएशन कर सकती हैं। साल 2017 में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली लगभग 150-200 कंपनियां थीं। आज यह संख्या बढ़कर लगभग 800 हो गई है। टॉप 100 के बाहर की कंपनियों का अब कॉर्पोरेट प्रॉफिट पूल में 25% से अधिक हिस्सा है,जबकि पहले यह 10-12% था। साथ ही, NSE 500 के मार्केट कैपिटलाइजेशन में इनका योगदान लगभग 39-40% है।

ये अब छोटी कंपनियां नहीं रहीं। ये उस सेक्टर की लीडर हैं,जिसमें ये काम करती हैं। टिबरेवाल ने आगे कहा कि हालांकि स्मॉल-कैप और मिड-कैप सेगमेंट में कंपनियों के बंद होने या विफल होने की दर काफी ज्यादा है,फिर भी सही कंपनियों और सेक्टरों की पहचान करके अच्छी-खासी कमाई की जा सकती है।

पंकज टिबरेवाल के पसंदीदा थीम्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें